रामनगर : बेकाबू डंपर ने तोड़ डाले बिजली के 11 पोल, चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रामनगरः कठियापुल मार्ग पर एक डंपर चालक की लापरवाही ने पीरूमदारा क्षेत्र की बिजली गुल कर दी. यहां बेकाबू डंपर ने बिजली की एक पोल पर जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बिजली के तार डंपर में उलझ गए. जिसे डंपर घसीटते हुए ले गया. जिससे करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे तक 11 बिजली के पोल धराशायी हो गए. जिससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया. जबकि, चालक मौके से फरार हो गया था. जिसे आज पकड़ लिया गया है.

दरअसल, घटना गुरुवार देर रात की है. जब एक डंपर चालक ने पोल पर टक्कर मार दी. जिससे डंपर पर तार उलझ गए और एक के बाद पोल गिरते गए. गनीमत रही कि चालक और स्थानीय करंट की चपेट में नहीं आए. जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. पोल गिरने से बिजली भी गुल हो गई. ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आज सड़क पर धरना प्रदर्शन की. साथ ही पुलिस के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की.

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर ओवरलोड डंपर दौड़ते हैं. जो ओवर स्पीड में भी चलते हैं. जिससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है. उनका कहना है कि इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है. जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. ग्रामीणों ने इन डंपरों पर रोक लगाने की मांग की.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

ग्रामीणों की हंगामे की सूचना पर रामनगर तहसीलदार विपिन चंद्र पंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि अब गांव में दिन के समय कोई भी खनन वाहन नहीं चलेगा. इस मार्ग पर रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों का संचालन किया जाएगा. वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

विद्युत विभाग का हुआ 5 लाख का नुकसानः वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओ दर्पण सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से संबंधित ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है. डंपर चालक की लापरवाही से करीब 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है. मामले में चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad