रामनगर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक सवार दो युवकों की मौत घटना से मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

यह भी पढ़े 👉 मुख्यमंत्री धामी के खटीमा स्थिति आवास में सांप घुसा, गौशाला में गाय की बछिया को डसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को रामनगर से लगभग 12 किमी दूरी पर अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी में तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी, स्पा सेंटरों में मचा हड़कंप
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल आशुतोष कुमार तथा एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

मृतकों की शिनाख्त सूरज पुत्र हीरा प्रसाद, निवासी कुंभ गदार, मालधन चौड़, रामनगर जिला नैनीताल तथा दूसरे की शिनाख्त गणेश पुत्र तुलसी निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका