रिमोट वाले पंखे की बढ़ी डिमांड, बचाता है इतना बिजली का बिल

खबर शेयर करें -

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, कई जगहों पर तो लोगों ने पंखा चलाना भी शुरू कर दिया है। मार्केट में भी गर्मियों में इस्तेमाल होने वाले कई नए उपकरण भी आ गए हैं। इन दिन रिमोट के साथ चलने वाले सीलिंग फैन की मार्केट में बहुत डिमांड है। इनमें 7 स्पीड तक की सेटिंग दी गई है।

 

बता दें कि रिमोट कंट्रोल वाला एक सीलिंग फैन ऐसा भी है, जो हर साल 1500 रुपए तक का बिजली का बिल बचाता है। ये पंखा ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इन पर ईएमआई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इनमें JUPITER Quadcopter BLDC, Atomberg Renesa+ और Superfan Super Q 5 शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Atomberg Renesa फैन 3 ब्लेड सीलिंग फैन है। यह 1200mm बीएलडीसी मोटर के साथ आता है। इसका कलर पर्ल व्हाइट है। इसका पावर कंजम्पशन 28W है और इसमें 5 स्पीड सेटिंग्स हैं। इसके साथ 2+1 ईयर की ऑन साइट वारंटी दी जा रही है। दावा किया गया है यह हर साल 1,500 रुपए तक का बिजली का बिल बचाता है। इस फैन की कीमत 5,740 रुपए है, लेकिन आप इसे 28 फीसदी डिस्काउंट के साथ 4,101 रुपए में खरीद सकते हैं। आप इसे हर महीने 143 रुपए देकर भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

JUPITER Quadcopter BLDC फैन चार ब्लेड सीलिंग फैन है। यह 1200mm बीएलडीसी मोटर के साथ आता है। इसका कलर आइवरी है। इसका पावर कंजम्पशन 30W है और इसमें 7 स्पीड सेटिंग्स हैं। इस फैन की कीमत 5,000 रुपए है, लेकिन आप इसे 28 फीसदी डिस्काउंट के साथ 3,599 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फैन के साथ तीन साल की मोटर वारंटी दी जा रही है। आप इसे EMI ऑफर पर हर महीने 125 रुपए देकर भी खरीद सकते हैं।

Superfan Super Q 5 फैन 3 ब्लेड सीलिंग फैन है। यह 1400mm बीएलडीसी मोटर के साथ आता है। इसका कलर एलिगेंस ब्राउन है। इसका पावर कंजम्पशन 30W है और इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स हैं। इस फैन की कीमत 7,740 रुपए है, लेकिन आप इसे 17 फीसदी डिस्काउंट के साथ 6,390 रुपए में खरीद सकते हैं। इस फैन के साथ 5 साल की वारंटी दी जा रही है। आप इसे हर महीने 222 रुपए देकर भी खरीद सकते हैं।