रील बनाने के लिए भूत बनकर लोगो को डरा रहे युवक का पुलिस ने ऐसे उतारा भूत, देखिए पूरी वीडियो

This is how the police exorcized the young man who was scaring people by pretending to be a ghost to make a reel, watch the full video

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। रील्स का बुखार युवाओं के दिलों दिमाग में इस कदर चढ़ गया है कि वे न तो अपनी जान की परवाह कर रहे हैं, न ही आस पड़ोस व समाज का। सोशल मीडिया में फेमस होने के चक्कर में वे अजीब अजीब हरकतें भी करने लगे हैं। कई बार इससे आसपास के लोग बेहद असहज हो जाते हैं, लेकिन रील्स का भूत खोपड़ी पर सवार कर इस तरह के युवाओं को फर्क ही नहीं पड़ता है। ऐसा ही एक मामला आज हल्द्वानी में सामने आया। एक युवक अपने को सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए काला भूत बन कर सड़कों पर घूमने लगा। लोगों के साथ अजीब अजीब हरकतें करने लगा। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो उसने युवक का ‘भूत’ अच्छे से उतारा। SSP NAINITAL ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों में शर्मिंदगी का माहौल उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत

 

र
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने और अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा एक युवक के विरुद्ध सार्वजनिक जगह पर अर्धनग्न होकर यूट्यूब में प्रसिद्धि पाने के चक्कर से वीडियो बनाने वाले पर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या हरदा से डरकर बंद करवाया ओवरब्रिज? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छोड़ा सियासी तीर - मेरी यात्रा से घबरा रही है सरकार?’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: कैंसर अस्पताल, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अनाथ मासूम बच्ची सुरक्षित लौटी पिथौरागढ़