रुद्रपुर : एसएसपी ने ट्रांजिट कैंप थाने के दरोगा को किया निलंबित, कहा जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप के उपनिरीक्षक को मारपीट-मोबाइल लूट की वारदात में जांच में लापरवाही बरतना भारी पड़ गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी विवेचना अधिकारी व ट्रांजिट कैंप थाने के दरोगा को निलंबित कर दिया है।

बताते चलें कि शिवनगर निवासी भूपेंद्र कुमार ने थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराया था। 7 अक्टूबर की साढ़े 10 बजे ड्यूटी कर घर लौट रहा था। अचानक परशुराम चौक पर पांच से छह लोग आए और हाथापाई करते हुए मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगे। जिसे देखकर पेट्रोल पंप कर्मी ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया। आरोप था कि पुन छह से सात हमलावर आते ही धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा कर मामले की जांच थाने के दरोगा ललित चौधरी को सौंप दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू

प्रकरण को कई दिन बीत जाने के बाद भी विवेचना अधिकारी यानि दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जानकारी एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हुई तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक ललित चौधरी को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर मामला हो या फिर किसी भी प्रकार की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश