रुद्रपुर के रवि को ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना पड़ा 84000 का, ठगी का अनोखा मामला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग और ऑर्डर का दौर है. एक क्लिक पर ही आपको घर बैठे सारा सामान उपलब्ध हो जाता है, लेकिन तेजी के इस दौर में साइबर अपराधी भी पैनी नजर गड़ाए बैठे रहते हैं और एक छोटी सी गलती भी आपको बहुत भारी पड़ सकती है. रुद्रपुर की मलिक कॉलोनी निवासी रवि ग्रोवर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है. रवि को ऑनलाइन पिज्जा  ऑर्डर करना बेहद भारी पड़ गया और उनके खाते से 84 हजार से ज्यादा की रकम उड़ा ली गई.

यह भी पढ़ें 👉  एक विषय में फेल हुई छात्रा को ट्यूशन के बहाने बुलाकर अंग्रेजी शिक्षक ने किया दुष्कर्म; इंटरनेट मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

गूगल से सर्च किया था डिलीवरी एप नंबर: दरअसल, पीड़ित रवि ग्रोवर ने बीती 30 जून को पिज्जा ऑर्डर करने के लिए गूगल से डिलीवरी एप को सर्च किया. वहां उनको कुछ कस्टमर केयर  नंबर दिखाई दिए. नंबर 18002081234 और 09883895637 पर उन्होंने कॉल किया और पिज्जा  के संंबंध में ऑर्डर दिया. इन नंबरों पर कॉल करने के बाद उनको एनी डेस्क  नाम के एप को डाउनलोड करने को कहा गया.

यह भी पढ़ें 👉  एक विषय में फेल हुई छात्रा को ट्यूशन के बहाने बुलाकर अंग्रेजी शिक्षक ने किया दुष्कर्म; इंटरनेट मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

बैक टू बैक खाते से कटे 84 हजार रुपये: एप डाउनलोड करने के बाद रवि के पास उसी से संबंधित पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय  का फोन आया और उसने एप से पांच रुपये का ट्रांजेक्शन करने को कहा ताकि पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं इसका पता चल सके. जैसा बताया गया था रवि ग्रोवर से वैसा ही किया लेकिन उसके बाद रवि के पंजाब एंड सिंध बैंक खाते से 5 ट्रांजेक्शन बैक टू बैक हुए और कुल 84888 रुपये डेबिट हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  एक विषय में फेल हुई छात्रा को ट्यूशन के बहाने बुलाकर अंग्रेजी शिक्षक ने किया दुष्कर्म; इंटरनेट मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

एकाएक इतनी बड़ी रकम खाते से कटने के बाद रवि को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर सेल थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई. कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Ad