रुद्रपुर : खेत में ई रिक्शा चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक का शव खेत में मिला है. खेत में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. मृतक की शिनाख्त जगदीश सिंह निवासी अमरपुर रुद्रपुर के रूप में हुई है. जगदीश सिंह 19 सितंबर को घर से ई रिक्शा लेकर निकाला था, लेकिन देर रात भी घर नहीं लौटा था. इसके बाद आज शुक्रवार 20 सितंबर को जगदीश सिंह की लाश दिनेशपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में पॉपुलर के खेत में मिली.

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका: सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस को खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की. शव की शिनाख्त जगदीश सिंह के रूप में हुई. जगदीश सिंह के शरीर पर पुलिस को चोट के निशाने मिले हैं, इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान

सुबह ई-रिक्शा लेकर निकला था जगदीश: पुलिस ने बताया कि जगदीश की उम्र करीब 52 साल थी. पुलिस को परिजनों से जो जानकारी मिली, उसके अनुसार जगदीश 19 सितंबर सुबह को रोजाना की तरह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात भी वापस नहीं आया था. परिजनों ने जगदीश को इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन जगदीश का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. आखिर में थकहार कर परिजनों ने दिनेशपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज: पुलिस और परिजन जगदीश को ढूंढ ही रहे थे कि इसी बीच खेत से उसकी लाश मिलने की सूचना आ गई. पुलिस ने बताया कि जगदीश के सर और अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले हैं. जगदीश का शव जहां मिला है, वो जगह सड़क से काफी दूर है. सीओ निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कर दिए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है. वहीं मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश