रुद्रपुर : नशे में धुत युवकों की कार डूबी तालाब में, स्थानीय लोगों ने कार चालक को निकाला बाहर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: गंगापुर सड़क किनारे बने तालाब में एक कार अनियंत्रित होकर डूब गई. इस दौरान कार सवार दो युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई. वहीं चालक को स्थानीय लोगों द्वारा बाहर निकाला गया. जिससे उसकी जान बची. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग नशे में धुत थे. इसी कारण कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ये हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

रुद्रपुर के गंगापुर में सड़क किनारे बने तालाब में एक अनियंत्रित कार गिर गई. इस दौरान कार में सवार दो युवकों ने कूद कर जान बचाई. वहीं स्थानीय लोगों ने कार चालक को कार से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई. जिसके बाद कार पूरी तरह तालाब में डूब गई.

रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित तालाब में एक अनियंत्रित कार जा घुसी. इस दौरान कार सवार तीन युवकों को किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और स्थानीय लोगो ने बाहर निकाला. जिसके बाद कार तालाब में डूब गई. जानकारी के मुताबिक देर रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर मंदिर के पास बने तालाब में जा घुसी. इस दौरान कार में बैठे दो युवकों ने कार से जैसे तैसे कूद कर अपनी जान बचाई. लेकिन चालक कार में फंस गया. जिसके बाद स्थानीय युवकों ने कार चालक को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा