रुद्रपुर : पिता पर लगा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मां की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: जिले के कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक नाबालिग ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है. वहीं मामले के बाद आरोपी पिता फरार चल रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म: पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ उसके पति द्वारा कई बार दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई. 26 अक्टूबर को नाबालिग ने अपनी मां को आपबीती बताई, घटना को सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद मां ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शिव पुराण कथा के दौरान कूलर से उतरा करंट, चपेट में आने से युवा पुजारी की दर्दनाक मौत

मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज: पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है. मामला सामने आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कहा कि मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा दिल्ली के पर्यटक का 3 वर्षीय मासूम, हालत गंभीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर से लालकुआं को आ रहे कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; कार से मिली शराब की बोतलें