रुद्रपुर : बहन को ससुराल छोड़ने आए दो भाइयों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: शहर के प्रीत विहार में बहन को ससुराल छोड़ने आए भाईयों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर चोटिल कर दिया. पीड़ित ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमे कुछ महिलाएं दो युवकों की लाठी डंडों से पिटाई करती हुई नजर आ रही हैं. तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गौर हो कि बहन को ससुराल छोड़ने आए दो भाईयों पर बहन के ससुरालियों ने लाठी डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया. पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार का है. जहां दो युवक अपनी बहन को ससुराल छोड़ने के लिए गये हुए थे. तभी अचानक उसके ससुराल वाले ने एक राय होकर उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया. आरोप है की इस दौरान उनके ऊपर पथराव भी किया गया. जिसमें वह चोटिल हो गए. बीच बचाव करने आई बहन को भी उक्त लोगों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

पीड़ित ने इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दरअसल बीते दिनों उनके बहनोई का ससुरालियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इस दौरान बहनोई के साथ उन्होंने मारपीट की गई. बीच बचाव करने के लिए गई बहन को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया था. वहीं इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है. सीओ सिटी निहारिका तोमर ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: अगले 48 घंटों के लिए बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', पहाड़ों पर ओलावृष्टि तो मैदानों में चलेंगे अंधड़
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें