रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर चोरों ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर आठ लाख रुपए चुराए, पुलिस ने नाकाबंदी कर जगह-जगह की चेकिंग

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उत्तराखंड में चोर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से भी नहीं घबरा रहे है. नया मामला उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से सामने आया है. रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर चोरों ने दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर आठ लाख रुपए चुरा लिए.

बताया जा रहा है कि कार का मालिक गाड़ी को मॉल के बाहर खड़ी करके 15 मिनट के लिए कुछ काम से ऑफिस में गया हुआ था, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी निहारिका तोमर भी मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरी जानकारी ली.

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

जानकारी के मुताबिक यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर का रहने वाला विपिन त्यागी किसी काम से रुद्रपुर आया हुआ था. इस दौरान उसे उसका भाई आठ लाख रुपए दे कर चला गया था. रुपए से भरे बैग को त्यागी ने कार में ही रख दिया था. इसके बाद त्यागी ने कार को विशाल मेगा मार्ट के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया और मॉल में एक ऑफिस में चला गया. करीब 15 मिनट बाद जब त्यागी वापस लौटा तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और कार में अंदर रखा रुपए से भरा बैग भी गायब था.

यह भी पढ़ें 👉  जो दशकों में कोई नहीं कर पाया, उसे धामी कैबिनेट तक पहुंचाने में दीपेंद्र ने निभाई अहम भूमिका, बिंदुखत्ता वालों को मिली बड़ी सौगात… अब 2027 पर निगाहें!

इसके बाद त्यागी ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने नाकाबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया. वहीं वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad