रुद्रपुर में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला मंगलवार शाम का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़े 👉 काशीपुर में धूमधाम के साथ निकाली गयी माँ मनसा देवी की शोभायात्रा

कोतवाली में बच्ची के पिता ने तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर शाम को उनकी सात साल की बेटी अचानक गायब हो गई थी. कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो काफी डरी और सहमी हुई थी. परिजनों ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का लाल देश पर न्योछावर: राजौरी में 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद, क्षेत्र में शोक और गर्व की लहर

यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी में सड़क किनारे दुकान लगाने पर दुकानदार पर 1 लाख का जुर्माना

तहरीर के मुताबिक पड़ोस का रहने वाला किशोर बच्ची के अपने साथ बहला फुसला कर खेत ले गया था, जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी भी नाबालिग है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी का रण ! बाठला की रैली में उमड़ा जनसैलाब, विरोधियों के खेमे में मची खलबली