हल्द्वानी में सड़क किनारे दुकान लगाने पर दुकानदार पर 1 लाख का जुर्माना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने फेब्रिकेशन की दुकान के सामान को जब्त किया. साथ ही दुकानदार पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 1 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. वहीं, कारोबारी को नगर आयुक्त ने 3 दिन के भीतर जुर्माना जमा करने के आदेश दिए हैं.

यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी पुलिस के कांस्टेबल ने गैंगस्टर में गिरफ्तार आरोपी की खून देकर जान बचा पेश की मानवता की मिसाल

दरअसल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने हीरानगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इसके तहत अवैध रूप से चल रही फैब्रिकेशन की दुकान की जांच पड़ताल की. जिसमें दुकानदार के पास कोई लाइसेंस नहीं मिला. जबकि, दुकान भी सड़क पर संचालित की जा रही थी. जिससे सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके अलावा सड़क पर भारी मात्रा में लोहे के सामान भी बिखरे हुए थे. जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया और दुकानदार पर ₹1,16000 का जुर्माना लगाया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड बीजेपी में सब कुछ सही नहीं, काऊ के इस बयान से मची हलचल

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि दुकानदार की ओर से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. जिसके बाद आकलन कर दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई. 3 दिन के भीतर जुर्माना जमा नहीं किए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी संपत्ति नुकसान पहुंचाए जाने पर जुर्माने के साथ साथ जब्त किए गए सामान छोड़े जाने की एवज में भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी का रण ! बाठला की रैली में उमड़ा जनसैलाब, विरोधियों के खेमे में मची खलबली