रुद्रपुर : युवती को प्रेम जाल में फंसा कर गोमांस खिलाने का मामला आया सामने, जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। थाना गदरपुर की रहने वाली एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर गोमांस खिलाने और डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप था कि प्रेमी से पति बने आरोपी ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की भी धमकी दी। मौका पाकर चंगुल से भागी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना गदरपुर की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह सुल्तानपुर पट्टी स्थित अस्पताल में काम करती थी और सामने ही काशीपुर आईटीआई के रहने वाले विशेष समुदाय के युवक का प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय भी था। आरोप था कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और नैनीताल न्यायालय के बहाने ले गया। वहीं पर कमरा लेकर उसे शादी भी कर ली और कुछ माह बाद ही उसका बच्चा भी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाथीबड़कला महिला हत्या व दुष्कर्म कांड: कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई उम्रकैद की सजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था क्रूरता का खौफनाक खुलासा

आरोप था कि पति ने आश्वासन दिया था कि शादी के बाद कोई भी धर्मांतरण या फिर जोर जबरदस्ती नहीं होगी। बावजूद शारीरिक संबंध बनाए और एक बच्चा भी पैदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता : महाबिंदेश्वर मंदिर में सजा भव्य बालाजी दरबार, गुरु नवीन टाकुली के सान्निध्य में उमड़ा जनसैलाब

आरोप था कि एक अक्टूबर 2024 को आरोपी पति गौमांस का बना हुआ मीट लाया और जबरन खाने का दबाव बनाया। जब इंकार किया तो हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेस में बंद कर फेंकने की धमकी देने लगा। बेटे सहित मां को भी धारदार हथियार दिखाकर धमकाया। आरोप था कि उसने धार्मिक पर्व होने का बहाना बनाया और पति को समझाया कि त्यौहार निकलने के बाद हर बात मानेगी।

बताया कि 3 अक्टूबर को पति घर पर नहीं था तो वह मौका पाकर वहां से भागी और मायके वालों से माफी मांगते शरण देने की गुहार लगाई। पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर से लालकुआं को आ रहे कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; कार से मिली शराब की बोतलें
Ad