रूठी बीवी से मिलने गया युवक, पत्नी को गले लगाते ही शरीर में हुआ विस्फोट, मौत

खबर शेयर करें -

अहमदाबाद। अरावली जिले में हुई एक हैरान करने वाली घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच है। जहां एक व्यक्ति अपने मायके गई बीवी से मिलने पहुंचा था। ससुराल पहुंचे युवक ने सबसे पहले अपनी रूठी हुई बीवी को गले लगाया और फिर खुद को शरीर पर बंधी जिलेटिन की छड़ों से उड़ा लिया। इस धमाके में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय लाला पागी नाम के शख्स की पत्नी शारदा कुछ महीनों पहले ससुराल से वापस आ गई थी। इस दौरान वह अहमदाबाद से 135 किलोमीटर दूर मेघराज कस्बे में अपने पिता के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

इस मामले में महिला के भाई भवन ने आरोप लगाते हुए बताया कि शारदा ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते 45 दिन पहले घर वापस आ गई थी। उसने कहा कि, शारदा को ससुराल वाले मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस के मुताबिक, पागी की शारदा के साथ करीब 22 साल पहले शादी हुई थी और उनका का एक 21 साल का बेटा भी है। मामले में दोनों पक्षों के बीच कई बार सुलह की कोशिश की गई लेकिन बात बनने के बजाए हर बार बिगड़ती जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

लाला पागी गुरुवार रात करीब 9 बजे शारदा के घर यानी अपनी ससुराल पहुंचा था। शारदा के परिजनों के मुताबिक, जब लाला पागी मेघराज में बीटी छपरा इलाके में उनके घर पहुंचा तो शारदा घर से बाहर आई। इसके बाद पागी ने उसे गले लगाया और फिर एक जोरदार धमाका हुआ। इतने तेज धमाके की आवाज के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। यहां तक कि धमाके की आवाज पास के इसारी पुलिस स्टेशन तक सुनाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने जिलेटिन की ये छड़े कहां से जुटाई और इस्तेमाल करना कहां से सीखा। इस मामले में यह पता लगाना बेहद अहम कि पागी ने हत्या के लिए विस्फोटकों को क्यों चुना। क्योंकि इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल आदिवासी इलाकों में मछली पकड़ने के लिए किया जाता है।