लालकुआं। बेटी के विवाह की तैयारी में जुटे पिता का हृदय गति रुकने से निधन

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बेटी के विवाह की तैयारी में जुटे पिता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, उक्त समाचार से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, परिवार ने इस दुख की घड़ी में बेटी का बिना शोर शराबे के विवाह करने का निर्णय लिया है।

यहां वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में बरसों से निवास करने वाले एवं वार्ड नंबर चार स्थित कोतवाली चौराहे पर ठेला लगाकर अपनी एवं अपने परिवार की आजीविका चलाने वाले अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा की गुरुवार 12 दिसंबर को बेटी की शादी है, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से बारात आने वाली है, सारी तैयारियां पूर्ण करते हुए अपने परिवार को नगर के एनडी तिवारी बैंकट हॉल में शिफ्ट करते समय अचानक हृदय गति रुकने से अभागे पिता अनिरुद्ध कुमार उर्फ अमरुदा बुधवार को मौत हो गई, जैसे ही उन्हें अटैक पड़ा, परिजन सबसे पहले लालकुआं पीएचसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें एसटीएच ले जाने का सुझाव दिया, जब तक वह सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचते तब तक अनिरुद्ध की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

विवाह समारोह से ठीक 24 घंटे पहले अनिरुद्ध की मौत से पूरा परिवार स्तब्ध है, विवाह की सारी खुशियां अचानक मातम में बदल गई, बुधवार की देर शाम नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने के पश्चात परिजनों ने निर्णय लिया कि अब गमगीन माहौल में ही बेटी का विवाह कर उसे विदा कर देंगे, क्योंकि परिवार ने उक्त विवाह की तैयारी में अपना सब कुछ लगा दिया है, इसलिए बिना शोर शराबे के बेटी की शादी करने का परिवार में बेमन से निर्णय लिया है। अनिरुद्ध के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बड़ी बेटियों का पूर्व में ही विवाह हो चुका है, जबकि तीसरी बेटी का आज विवाह हो रहा है, तथा दो बेटे बालिग हैं, और मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?