लालकुआं : छुट्टी में घर आए बिंदुखत्ता निवासी सेना के जवान की भीमताल में ह्रदय गति रुकने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: छुट्टी पर घर आए 5 पैरा कमांडो के जवान राकेश मिश्रा की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
बिंदुखत्ता के काररोड निवासी राकेश मिश्रा पुत्र शंकर मिश्रा उम्र 36 वर्ष 5 पैरा कमांडो की गुड़गांव स्थित यूनिट में कमांडो के पद पर तैनात थे, वह गत 16 दिसंबर को 15 दिन की छुट्टी में घर आए थे, शनिवार को वह किसी काम से भीमताल गए थे, देर सांय 8 बजे उनको सीने में दर्द होने लगा, जिसपर उन्हे पहले भीमताल चिकित्सालय लाया गया, जिसके बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, राकेश मिश्रा की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

दुखद सूचना मिलने पर मृतक की मां राधा मिश्रा व पत्नी दीपा का रो रो कर बुरा हाल है, जबकि पिता शकर मिश्र अपनी किस्मत को कोश रहे है। हंसमुख व्योहार के धनी राकेश की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, मृतक सैनिक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप