लालकुआं : जेल में बंद मुकेश बोरा का एक और मददगार दुग्ध संघ में ही काम करने वाला कामगार पुलिस के चंगुल में फंसा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, जेल में बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा एक और मददगार पुलिस के चंगुल में फंस चुका है। यह आरोपी दुग्ध संघ में ही काम करता है और फरारी के दौरान उसने मुकेश बोरा को मोबाइल और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। परिवहन कर अधिकारी, धारी की ब्लॉक प्रमुख, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष व प्रॉपर्टी डीलर के बाद ये पांचवा आरोपी है, जिसका नाम पुलिस ने मुकदमे में शामिल करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी बोर्ड टॉपर्स को बधाई; बोले— 'विद्यार्थियों का परिश्रम और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार'

बता दें कि मुकेश बोरा के खिलाफ एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पीड़िता भी दुग्ध संघ में आउटसोर्स के जरिये काम करती है। आरोप है कि आउटसोर्स की नौकरी को पक्का करने का झांसा देकर मुकेश ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी

पुलिस की जारी जांच में रविवार को एक और नाम शामिल हो गया। दुग्ध संघ के वित्त विभाग में ठेके पर काम करने वाले कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल के खिलाफ पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल फोन और सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे। फरारी के दौरान वह लगातार न सिर्फ मुकेश के संपर्क में था, बल्कि पुलिस की हर गतिविधि की सूचना भी उस तक पहुंचा रहा था। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के सुमित फर्त्याल ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम: प्रदेश की टॉप-25 सूची में बनाई जगह, मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का है सपना