लालकुआं : नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की माताजी का बीमारी के बाद देहांत, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार के अशोक अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल की माताजी गीता देवी का बीमारी के बाद देहांत हो गया है। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वहीं परिवार में कोहराम मच गया है, गीता देवी की शव यात्रा आज प्रातः निकाली जाएगी, तथा नगर के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन कर्मियों और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़: ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, तीन बाइकें छोड़कर जंगल में भागे तस्कर

नगर के वार्ड नंबर 3 जवाहर नगर में निवास करने वाले व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी विनोद अग्रवाल की माताजी गीता देवी का लंबी बीमारी के बाद देर रात लगभग 2:30 बजे निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सतौली में युवतियों से छेड़छाड़ पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो युवकों को पकड़कर पीटा, मुंह पर पोती कालिख; पुलिस ने कार समेत लिया हिरासत में

उनकी शव यात्रा आज दोपहर को 1 बजे घर से रवाना होगी, तथा नगर के ही शमशान घाट मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, गीता देवी के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, इधर शोक स्वरूप नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान भी आज बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में बड़ा हादसा: BSNL पोल खड़ा करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; तीन झुलसे
Ad