लालकुआं नगर के सम्मानित व्यापारी प्रदीप गुप्ता का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ युवा व्यापारी प्रदीप गुप्ता उम्र 45 वर्ष का ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया, उनके निधन का समाचार सुनते ही जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वही परिवार में कोहराम मच गया है। प्रदीप गुप्ता का अंतिम संस्कार आज गुरुवार की दोपहर को स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा, उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया था जहां डॉक्टरो ने हाथ खड़े कर दिए और उनका निधन हो गया। इसके बाद परिजन निराश होकर वापस लौट आए।
यहां वार्ड नंबर दो गांधीनगर निवासी प्रदीप गुप्ता नगर के वरिष्ठ युवा व्यापारी थे, दो वर्ष पूर्व उनके पुत्र का सड़क दुर्घटना में निधन होने के बाद उनकी धर्मपत्नी और बड़े भाई का भी निधन हो गया था, तीन भाइयों में सबसे छोटे प्रदीप हमेशा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भूमिका निभाते रहते थे। प्रदीप के निधन से उनके माता-पिता तथा पूरे परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या का आरोप