लालकुआं : पति से परेशान हो महिला ने थाने पहुंच की शिकायत, वापस घर गई तो पति ने फिर कर दी धुनाई

खबर शेयर करें -

लालकुआं : पति की प्रताड़ना से उक्ता कर पत्नी मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस से शिकायत की और घर लौटी तो पति ने उसे और बुरी तरह से पीटा। मामले में लंबा वक्त गुजरने के बाद भी कार्रवाई नहीं होते देख सोमवार को परिजनों ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बस दुर्घटना: निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकराई पर्यटकों की बस, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

लालकुआं थानाक्षेत्र निवासी राधिका दुर्गापाल का कहना है कि उसका पति उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करता है, बुरी तरह मारपीट करता है। पति की प्रताड़ना से उक्ता कर बीते माह 13 अक्टूबर को वह लालकुआं कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद वह वापस घर पहुंची तो पति को शिकायत करने की भनक लग गई। जिसके बाद पति ने उसे बुरी तरह पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  नेग के विवाद में खूनी संघर्ष; किन्नरों ने बारात में की फायरिंग और पथराव, दूल्हे का भाई घायल, 6 गिरफ्तार

आरोप है कि पति के खिलाफ वह बार-बार पुलिस के पास गई और पुलिस ने जांच की बात कहते हुए उसे समझा बुझा कर भेज दिया। लालकुआं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होकर महिला अपने परिचितों के साथ शिकायत लेकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंची

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल मामला: फरार आरोपी के घर पर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस; सरकारी जमीन पर मिला अवैध कब्जा, 15 दिन में गिराने के निर्देश