लालकुआं : बिंदुखत्ता क्षेत्र के 10 पब्लिक स्कूलों को जूनियर से इंटर स्तर की मान्यता प्रदान की गई

खबर शेयर करें -

लालकुआं। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 20 पब्लिक स्कूलों को जूनियर से इंटर स्तर की मान्यता प्रदान की गई है। जिसमें अकेले 10 विद्यालय बिंदुखत्ता क्षेत्र के शामिल हैं।
यहां सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

शिक्षा गुणवत्तापूर्ण के साथ व्यवहारिक हो, इसके लिए स्कूली छात्रों को भारत भ्रमण योजना के तहत बाहर भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें भारत की संस्कृति व व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके।  इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने शिक्षा मंत्री को भारत भ्रमण योजना में इंटर के छात्रों को शामिल करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षा मंत्री अपने निजी सचिव रघुवर सिंह देव के आवास बिंदुखत्ता को रवाना हुए, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

इससे पूर्व शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का लालकुआं रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. आरके सेतिया, लक्ष्मण सिंह खाती, मनोज शाह, जगदीश पंत, मनीष बोरा, रमेश कुनियाल, बलवंत खोलिया, सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ गुप्ता, वरिष्ठ महाप्रबंधक नरेश चंद्रा, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार युगल किशोर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: धामी सरकार के पांच साल को दीपेन्द्र कोश्यारी ने बताया विकास और सुशासन का नया अध्याय; मोटाहल्दू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाईं उपलब्धियां, बिन्दुखत्ता के डी-नोटिफिकेशन को बताया ऐतिहासिक कदम
Ad