लालकुआं : मोतीनगर रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – लालकुआं : मोतीनगर रेलवे फाटक के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार प्रातः रेलवे के गेटमैन ने विभाग को शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली लाल कुआं की पुलिस व आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया निवासी बिशन सिंह आग्ररी (53) पुत्र मोहन सिंह आगरी मंगलवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में चला बेहड़ का मैजिक, राजेश प्रताप ने संदीप अरोड़ा को दी करारी शिकस्त

मोती नगर रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन ने रेल पटरी पर शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक डंपर वाहन चलाता था, उसकी छह बेटियां हैं। घटना कब और कैसे हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है।