लालकुआं। यहां 25 एकड़ कॉलोनी के मकान में अचानक लगी आग से घरेलू सामान के साथ-साथ श्रमिक के बच्चों की किताबें, ड्रेस समेत फर्नीचर एवं कपड़े जलकर राख हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 25 एकड़ कॉलोनी के मकान नंबर A7- 199 में शाम 7 बजे जब सेंचुरी मिल श्रमिक विनोद कुमार की पत्नी शोभा देवी पड़ोस में गई हुई थी, तभी अचानक शार्ट सर्किट के चलते उनके घर में आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, घर के भीतर से तेज धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोभा देवी को बताया तथा इसकी सूचना तुरंत ही सेंचुरी मिल की फायर ब्रिगेड को दी गई, जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक घर में रखा सारा घरेलू सामान जिसमें मेज, कुर्सियां, इनवर्टर, बच्चों के स्कूल की कॉपी, किताब, ड्रेस, कपड़े व घरेलू सामान जलकर राख हो गया, गृह स्वामी विनोद कुमार मिल् के रिकवरी प्रोसेस प्लांट में कार्यरत है, तथा घटना के समय ड्यूटी पर थे। तहसीलदार युगल किशोर पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पर राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया जहां घरेलू सामान जला है, परंतु जनहानि होने से बच गई है।
ताजा खबर
- हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी
- बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
- लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
- अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल
- उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
- इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे
- रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर
- सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत
- चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

