लालकुआं से संध्या को टिकट मिलने के बाद उभरने लगे बगावत के सुर, कुछ देर बाद समर्थको के साथ बैठक करेंगे दुर्गापाल व बोरा

खबर शेयर करें -

विपिन जोशी, लालकुआं: विधानसभा से कांग्रेस से पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी को टिकट मिलने के बाद बगावत के सुर उभरने लगे है। इस विधानसभा से दावेदारी कर रहे अन्य दो दावेदार भी समर्थकों से राय सुमारी कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है।


लालकुआं विधानसभा से पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा व कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी व पीसीसी सदस्य राजेंद्र खनवाल टिकट की दावेदारी में थे। लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने संध्या डालाकोटी को टिकट दिया है। ऐसे में अन्य दावेदारों में नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ चुके हरेंद्र बोरा ने स्पष्ट कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं व समर्थकों से राय सुमारी की जाएगी। अगर समर्थक चाहेंगे की चुनाव लड़ना है तो वह निर्दलीय ही चुनाव लडेंगे।

लालकुआं विधानसभा से है बगावत का पुराना रिस्ता

लालकुआं: राज्य में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद से ही कांग्रेस में बगावत का पुराना नाता है। वर्ष २०१२ में कांग्रेस ने हरेंद्र बोरा को टिकट दिया था। लेकिन हरीश चंद्र दुर्गापाल ने निर्दलीय चुनाव लड़कर बंपर जीत हासिल की। जिसके बाद हरीश रावत सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद भी दिया था। वर्ष २०१७ में कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को टिकट दिया। उस समय हरेंद्र बोरा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर शानदार प्रर्दशन किया था। लेकिन मोदी लहर में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल व कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी हरेंद्र बोरा चुनाव हार गए। और भाजपा से नवीन दुम्का ने विराट विजय हासिल की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad