लालकुआं : हल्दी रोड स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही एक महिला के गले से चेन तोड़ कर लुटेरा हुआ फरार

खबर शेयर करें -

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही एक महिला को लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। घटना इस बार लालकुआं रेलवे स्टेशन से कुछ दूर हुई। लुटेरे महिला के गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी

वैशाली गाजियाबाद निवासी आस्था शर्मा पत्नी अतुल गुप्ता ने जीआरपी गाजियाबाद को सौंपी तहरीर में लिखा कि वह अपने पति के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रानीखेत एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सवार हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लामाचौड़ चौराहे पर बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग; धू-धू कर जला वाहन, टला बड़ा हादसा

दोनों दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन लालकुआं से हल्दी रोड स्टेशन के बीच पहुंची तभी एक लुटेरे ने आस्था के गले से सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गया। काठगोदाम जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि गाजियाबाद थाने से जांच ट्रांसफर हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'कुमाऊं जोन रोजगार मेले' का सफल आयोजन; 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 से अधिक छात्रों ने आजमाई किस्मत