लालकुआं : हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों से की ताबड़तोड़ फायरिंग

खबर शेयर करें -

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र के देवरामपुर इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट इतनी खतरनाक हो गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें कई ग्रामीण बाल बाल बच गए, इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को उठाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म: दो परिचितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालिग होने के हफ्ते भर बाद घटी वारदात

वही भारी संख्या में ग्रामीण हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और हल्दूचौड़ चौकी के चौकी प्रभारी गौरव जोशी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने खाली कारतूस के कुछ खोखे भी बरामद किए हैं। उक्त घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की शांत वादियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में डोली रेंज का बड़ा क्रैकडाउन: 6 वाहनों में लदी ₹6 लाख की अवैध लकड़ी जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में गाड़ियां हटाने को लेकर बवाल: 3 युवतियों से अभद्रता व हाथापाई का आरोप, कार सवार 4 अज्ञात युवकों पर एफआईआर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें