लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव के पास कीया मोटर्स के सामने अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है. हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने घायल उसे मृत घोषित कर दिया. मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी

अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी: मंडी पुलिस चौकी प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि घटना बुधवार रात की है. गोरापड़ाव के पास कीया मोटर्स के सामने एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि संभवत मृत व्यक्ति पैदल जा रहा होगा, तभी ये हादसा हुआ है. मृत व्यक्ति के पास से किसी तरह के कोई पहचान पत्र नहीं मिले हैं, जिससे शिनाख्त करने में परेशानी हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही

शिनाख्त में जुटी पुलिस: मंडी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और शिनाख्त के लिए आसपास के थाना चौकिया को भी सूचित किया गया है. उन्होंने कहा कि शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में अनियमताओं पर बड़ा प्रशासनिक प्रहार: मानकों के उल्लंघन पर 22 होम स्टे और होटलों पर 10-10 हजार का जुर्माना, अवैध इकाइयां बंद करने के आदेश