राजू अनेजा,सितारगंज। धामी सरकार द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने कठोर कार्रवाई करते हुए रनसाली रेंज में वन भूमि में जुताई कर रहे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। वन भूमि जोते रहे गुर्जर के खिलाफ भी वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीओ संतोष पंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह रनसाली द्वितीय बीट आरक्षित वन क्षेत्र रनसाली कक्ष 3 ब में गुर्जर के वन भूमि की जुताई करने की मुखबिर से जानकारी मिली। इस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां गुर्जर मो. याकूब पुत्र मक्खन आरक्षित वन क्षेत्र में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। टीम को देखकर गुर्जर मौके से ट्रैक्टर भगाकर पहसैनी गांव में ले गया। पता चला कि पहसैनी गांव में किसी घर में उसने ट्रैक्टर खड़ा किया है। टीम ने ग्राम पहसैनी में राजेन्द्र सिंह राणा के घर से एक ट्रैक्टर बरामद किया। राजेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर गुर्जर मो. याकूब का है। टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। बताया कि मो. याकूब के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में रेंजर महेन्द्र सिंह रैकुनी, वन दरोगा राम सिंह रावत व नंदकिशोर पांडे, भाष्कर जोशी, भूपेन्द्र कुमार, अमन कुमार, गीता, नरेन्द्र पांडे शामिल रहे।
ताजा खबर
- सरकार के विरोध में हरदा की यात्रा, लेकिन संगठन की दूरी ने उठाए सवाल ! अब 2027 से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को साथ रखने की चुनौती
- क्या हरदा से डरकर बंद करवाया ओवरब्रिज? पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छोड़ा सियासी तीर – मेरी यात्रा से घबरा रही है सरकार?’
- लालकुआं में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते समपार संख्या 50 स्पेशल ( गोला रोड फाटक ) रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग
- छात्रों पर पढ़ाई के बढ़ते मानसिक दबाव की दुखद परिणति: बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
- बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस: टक्कर मारकर भाग रहे कार सवार ने पीछा कर रहे होमगार्ड पर किया जानलेवा हमला, गर्दन पर वार; बचाव में कटा अंगूठा
- कांग्रेस में फिर ‘हरदा’ का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—’बातचीत से हल होंगे मतभेद’
- उत्तराखंड चुनाव 2027: 30% सीटों पर संकट, मजबूत चेहरों की कमी और भारी हार के डर में उलझी कांग्रेस
- कर डाली पति की हत्या, तीन साल से चल रहा था अफेयर, खुल न जाए रिश्ते का ‘राज’, क्या यही था कारण
- मानवता की मिसाल: कैंसर अस्पताल, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अनाथ मासूम बच्ची सुरक्षित लौटी पिथौरागढ़
- अचानक बिगड़ी तबीयत: बिंदुखत्ता में दुग्ध समिति सचिव महेंद्र सिंह कन्याल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

