विकास को लेकर कई कोस दूर लालकुआं की नैया को पार लगाए कौन ?नये नए वादों के साथ एक बार फिर चुनावी हलचल शुरू

Who will cross the boat of Lalkuan many miles away for development? Election stir starts once again with new promises.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। प्रदेश में भले ही नगर निकाय चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है परंतु लाल कुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों ने फ्लेक्सी एवं पोस्टरों के जरिए नगर वासियों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं अर्पित करते हुए आगामी चुनावी रण में पूरी तैयारी के साथ उतरने की इच्छा भी जाहिर कर दी है। जिसमें इस बार कई नए चेहरे तो शामिल हैं ही वही पुराने दिग्गज भी आगामी चुनाव को लेकर पूरी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़

परंतु इस बार लाल कुआं में होने वाला नगर निकाय का चुनाव लाल कुआं में पूर्व में हुए विकास से जुड़ा होते हुए संभावित उम्मीदवारों के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नजर नहीं आ रहा है यदि लाल कुआं में विकास की बात की जाए तो केंद्र व प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार लाभ अभी तक लाल कुआं की जनता को पूरी तरह से नहीं मिल पाया है। रोजगार,मालिकाना हक, बस अड्डा ,ट्रांसपोर्ट नगर, स्टेडियम,ग्रीन पार्क, सीमा विस्तार ,डिग्री कॉलेज की मांग अभी तक पूरी न होने के चलते लाल कुआं के वाशिंदे अन्य जगहो पर पलायन करने को मजबूर है।वही लाल कुआं में बाईपास निर्माण न होने के चलते यहां के लोगों के दिल में हमेशा फोरलेन निर्माण के दौरान होने वाला नुकसान का डर बना रहता है। उक्त मूलभूत समस्याओं का आज तक समाधान न होने के चलते इस बार नगर निकाय चुनाव भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के लिए किसी चक्रव्यूह से कम नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश