राजू अनेजा,काशीपुर। विरोधियों के हौंसले पस्त करते हुए चुनावी डगर पर लगातार आगे बढ़ते जा रहे कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी की बयानों से साबित हो गया है कि उनकी मंशा भेदभाव की राजनीति करना है। संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने बयान दिया कि जिनकी सरकार ही नहीं है वे विकास कहां से कराएंगे। इस पर वे कहना चाहेंगे कि किसी भ काम को करने या कराने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। विकास का दृढ़संकल्प लेकर वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। वे उस कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हैं, जिसके नेताओं को जनता ने ही विकास पुरुष की उपाधि दी। संदीप सहगल ने कहा कि कांग्रेस छद्म राजनीति में नहीं बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास रखती है। मंगलवार सुबह भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी क्षेत्र एवं गौरी विहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने मतदाताओं से किसी के भी बहकावे में न आकर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का आग्रह किया। तदुपरांत, वार्ड-3 में उन्होंने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी वार्ड रवि के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। यहां आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संदीप सहगल ने मतदाताओं से मेयर व पार्षद हेतु हाथ के पंजे पर मोहर लगाने का आहवान किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फूलमालाएं पहनाकर मेयर व पार्षद प्रत्याशी का स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में नजर आया। इसके बाद कांग्रेस का काफिला पशुपति विहार, पाकीजा कॉलोनी, गढ़वाल सभा पहुंचा। यहां डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर आगामी 23 जनवरी को अपने मताधिकार कि प्रयोग अवश्य करने और कांग्रेस को ही वोट देने का आग्रह मतदाताओं से किया गया। इस दौरान भारी जनसमर्थन मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से परिपूर्ण दिखे। चुनाव प्रचार के दौरान……..आदि थे।
ताजा खबर
- विधायक तिलक राज बेहड़ से मारपीट लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- विकास कार्यों पर कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट
- व्यापारियों की समस्याओं और ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ की मांग को लेकर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात
- एआरटीओ से ही मांग लिया 6 गुना अधिक किराया, परिवहन विभाग ने 25 वाहन किए सीज
- लालकुआं में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक डॉ. बिष्ट ने दिए कड़े निर्देश, नहर कवरिंग व गौला कटान के काम जनवरी तक पूरे करने का अल्टीमेटम
- देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन
- सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार
- किच्छा में स्ट्रांग रूम पर हाईवोल्टेज ड्रामा: तिरपाल और बेईमानी के आरोपों पर भिड़े वर्तमान व पूर्व विधायक
- नानकमत्ता में ‘चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी’ का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कल: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

