विवाहिता के अवैध संबंध होने के कारण प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, जानिये पूरा मामला

खबर शेयर करें -

कानपुर में विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पूछताछ में पता चला है कि विवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजन इस खुलासे सकते में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कानपुर के पनकी रतनपुर कॉलोनी में सीआरपीएफ जवान का मकान है। उनकी पत्नी 34 साल की गीतादेवी अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं। पांच दिन पहले लापता हुई थी। उनके पति ने 20 फरवरी को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठाई तो वे अगले ही दिन 21 फरवरी को कानपुर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

यहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी पत्नी गीता घर पर मौजूद नहीं हैं। घर पर शराब की बोतल समेत कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को जाकर मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता गीता का अवैध संबंध था, जिसके चलते उसके प्रेमी ने ही हत्या की है। उसकी निशानदेही पर शव को भी बरामद कर लिया है।

इस बात पर की हत्या

पुलिस के मुताबिक मृतक गीता की मोबाइल कॉल खंगालने के बाद पता चला कि आखिर बात मुख्तार नाम के व्यक्ति से बात हुई थी। जब सख्ती से पूछताछ किया तो उसने अपराध कबूल कर लिया। वह मैकेनिक का काम करता है। वह गीता के मायके में रूरा जमालपुर का रहने वाला है और गीता की शादी से पहले उसका प्रेम संबंध था। उसने बताया कि कुछ दिन से गीता किसी और से बात करने लगी है। उसके मना करने पर भी नहीं मानी। इसके चलते वो उसे कार में घूमाने ले गया और हत्या कर दी। इसके बाद शव को नाले में फैंक दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

परिजन सकते में

गीता की मौत का कारण जानने के बाद परिजन भी सकते में हैं। कोई भी भरोसा नहीं कर पा रहे कि उसका इतने लंबे समय से इतने समय तक अवैध संबंध चल रहा था। पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश जारी है, जो भी इस मामले में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार