वीडियो वायरल के बाद चैंपियन बोले, घरों में चूड़ियां पहनकर बैठे लोग वीडियो कर रहे वायरल

खबर शेयर करें -

रुड़की: हमेशा अपने विवादिय बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने शुक्रवार को एक और बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पहचान बीजेपी से नहीं बल्कि गुर्जरों से है. हालांकि इस बयान के सुर्खियों में आने के बाद अब चैंपियन ने सफाई दी है और इस बयान को गलत तरीके से पेश करने के लिए मीडियो को जिम्मेदार बताया है.
यह भी पढ़े 👉 नैनीताल के लेटी बुंगा में कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में एक व्यक्ति की मौत
विधायक चैंपियन ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया है. उनका वीडियो एडिट किया है. उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि उनकी राजनीतिक पहचान भाजपा से है और सामाजिक पहचान गुर्जर समाज से है. उनके राजा मिहिर भोज और गुर्जर समाज के संबंध में दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 2027 बिगुल: लालकुआं में बिष्ट, दुमका और चंदौला के त्रिकोण में फंसा भाजपा टिकट का गणित

वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उन्हें बार-बार अपने बयानों पर स्पीष्करण क्यों देना पड़ता है तो इस पर वे भड़क गए और उल्टा पत्रकारों की ही शैक्षिक योग्यता के बारे में पूछने लगे. उनसे बार-बार इस तरह के सवाल पूछे जाते है, जिनका कोई औचित्य नहीं है.
यह भी पढ़े 👉 कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व काऊ दिल्ली तलब, उत्तराखंड की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव
विधायक चैंपियन ने कहा कि उनका वीडियो वे लोग वायरल कर रहे हैं, जो कोरोना काल में लोगों के सेवा करने के बजाय घरों में चूड़ियां पहन कर बैठे थे. जबकि उनके पूरे परिवार ने गांव-गांव में जाकर लोगों की सेवा की और सैनेटाइजेशन का काम किया है. लेकिन कुछ काम नहीं केवल विवादित बातों को उठाते हैं. उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी अपनी मानसिकता बदलने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर