वॉट्सऐप स्टेटस देखकर आया गुस्सा तो महिला की कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि कुछ लोगों को उनका वॉट्सऐप स्टेटस पसंद नहीं आया. लिहाजा इन सबने महिला की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई. महिला की बेटी के दोस्त के परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगा है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला की उम्र 48 साल बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

बोईसर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंसपेक्टर सुरेश कदम ने बताया कि महिला की 20 साल की बेटी ने वॉट्सऐप स्टेटस पर कुछ लिखा था जो उनके दोस्त के परिवारवालों को पसंद नहीं आया. कहा जा रहा है कि मैसेज से उन्हें लगा कि उनका अपमान किया जा रहा है. लिहाजा आरोप है कि इन सबने इसके बाद घर जाकर महिला पर हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को, दूसरी लड़की की मां और भाई-बहन शिवाजी नगर में पीड़ित लीलावती देवी प्रसाद के घर गए और कथित तौर पर उसकी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की पिटाई की. अधिकारी ने बताया कि प्रसाद को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

उनकी बेटी ने रविवार को कहा कि उनका वॉट्सऐप पोस्ट एक सामान्य पोस्ट था और यह उनके दोस्त के लिए नहीं था. अधिकारी ने कहा कि उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दूसरी लड़की की मां और परिवार के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया