वोटिंग के बीच करहल से बड़ी खबर, सपा को वोट देने से इनकार करने पर युवती की हत्या; मिली नग्न लाश

खबर शेयर करें -

यूपी में उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इस बीच मैनपुरी के करहल से सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है। म‍तदान के बीच दलित लड़की की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के नेता पर लगाया गया है।

लड़की के परिजनों का कहना है कि समाजवादी पार्टी को वोट देने से इनकार करने पर लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले में पूर्व सीएम हरीश रावत से ईडी की 6 घंटे पूछताछ, रावत बोले- 'चुनाव से घबराई बीजेपी का राजनीतिक प्रपंच'

परिजनों का कहना है कि लड़की ने वोटिंग से एक दिन पहले कहा था कि हम किसी से डरते नहीं हैं, वोट तो कमल को ही देंगे। परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्या से पहले लड़की का रेप किया गया।

दो लोग बाइक पर खींचकर ले गए, बाद में मिली नग्न लाश

पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को एक दिन पहले ही धमकी भी मिली थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 2 लोग जबरन उसे बाइक पर बैठाकर ले गए थे। युवती का शव आज थाना करहल इलाके में कंजरा नदी पुल के पास मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के पिता का आरोप है कि 3 दिन पहले वह अपनी बेटी के साथ कोटा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई 4.0 का बड़ा विस्तार: ₹1,707 करोड़ से बनेंगी 184 सड़कें, 309 दुर्गम गांव पहली बार मुख्य सड़क से जुड़ेंगे

सपा नेता ने उनसे कहा कि वोटिंग के बाद जाइएगा। साइकिल को वोट दीजिएगा। इस पर बेटी ने कह दिया कि हमारा वोट भाजपा को जाएगा। इसके बाद नेता और उसके साथियों ने बेटी को धमकी दी थी। आज उसका शव मिला तो हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत के हरिद्वार से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर दिनेश अग्रवाल का तंज: बोले- जनता पहले ही सुना चुकी है अपना फैसला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad