शादीशुदा युवती ने प्रेमी के साथ लिए सात फेरे, नाराज ग्रामीणों ने पंचायत बैठाकर सुनाई यह सजा

खबर शेयर करें -

पटना जिले के एक प्रेमी युगल को शादी के रिश्‍ते में बंधना उनके गांव के लोगों को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि गांव में पंचायत बैठा कर दूल्‍हे को गोली मार देने और उसके परिवार को गांव छोड़ देने का फरमान सुनाया गया है। मामला बेलछी थाना क्षेत्र के भीखोचक गांव का है। इस गांव के रहने वाले युवक शिबू कुमार का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने 30 मई को घर से भागकर अलखनाथ गंगा घाट स्थित राम-जानकी मंदिर में शादी रचा ली।

शादी की खबर मिलते ही गांव में बैठी पंचायत 

बाढ़ न्यायालय में शादी की अर्जी देते हुए मर्जी से विवाह का शपथ पत्र भी दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में पंचायत लगाई गई। इसमें शिबू कुमार को गांव की इज्जत धूमिल करने का दोषी करार देते हुए गोली मारने का फरमान सुनाया गया। साथ ही शिबू के पिता नारायण चौहान को गांव छोडऩे का अल्टीमेटम दिया गया। पंचायत की फरमान से लड़के वाले दहशत में हैं। लड़का के पिता नारायण चौहान ने इसकी सूचना बेलछी थाने को दी।

लड़की की पहले भी हो चुकी है शादी 

इस संबंध में बेलछी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि शिबू के पिता नारायण चौहान ने आवेदन देकर बताया कि ग्रामीण गांव छोडऩे की धमकी दे रहे हैं। लड़की पहले से विवाहिता है और पूर्व में युवक के साथ भाग चुकी है। मंगलवार को दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad