शादी के अगले दिन दूल्हे का फूटा सिर, पति का खून बहता देखकर भतीजे संग थाने पहुंच गई दुल्हन

खबर शेयर करें -

शादी के बाद जिस घर में खुशी का माहौल होना चाहिए था, वहां खून-खराबा हो गया। शादी के बाद जो दुल्हन कई दिनों तक अकेले नहीं निकलती थी वह थाने जा पहुंची। मामला यूपी के बरेली जिले का है।

यहां एक दिन पहले एक युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद दूल्हे के भतीजे संग उसके दोस्तों का झगड़ा हुआ। झगड़े में दूल्हा और उसके भतीजे की जमकर पिटाई हुई। जिसमें दूल्हे का सिर फूट गया। पति के सिर से बहते खून को दुल्हन देख न पाई तो भतीजे के साथ थाने पहुंच गई। दुल्हन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी सूरज कुमार का कहना है, उसका विवाह दो दिसंबर को हुआ था। घर में काफी मेहमान थे। उसने भतीजे अरुण को नकटिया मार्केट से सामान लेने को भेजा। आरोप, वहां अरुण को मोहनपुर के राजू और अभिषेक मिल गए। अभिषेक ने अरुण से कहा, तुम्हारे चाचा की शादी हुई। शराब पार्टी को पैसे दो। अरुण ने मना कर दिया, तभी राजू और अभिषेक ने उसके साथ मारपीट की।

अरुण के चेहरे पर काफी चोट आई। उसने घर आकर बताया। वह राजू और अभिषेक रास्ते में मिला और मारपीट का कारण पूछा तो उसके साथ भी दोनों ने मारपीट की। सिर में डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। झगड़े की सूचना सूरज की पत्नी को लगी। पति सूरज के सिर से खून बह रहा था। नई नवेली दुल्हन पति सूरज और भतीजे अरुण को लेकर थाने पहुंच गई। दुल्हन को थाने जाते देखकर कई लोग भी पीछे-पीछे पहुंच गए।