श्मशान घाट पर जलती चिता पर गिरी छत, मलबे से लाश को निकाल चिता में दोबारा दी गई आग

खबर शेयर करें -

रुड़की: क्षेत्र के श्मशान घाट पर जलती चिता के ऊपर भरभरा कर छत गिर गई है. हादसे के बाद लोगों ने चिता के ऊपर से मलबे को हटाया और उसके बाद चिता में दोबारा आग दी गई. हादसा उस समय हुआ, जब चिता में आग लगाकर लोग बाहर निकल रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर

अजय कुमार का लंबी बीमारी से हुआ था निधन: मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर साल्हापुर गांव निवासी अजय कुमार उर्फ काला नाम का व्यक्ति पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था. बुधवार (18 सितंबर) को अजय कुमार की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई, जिसके बाद मृतक व्यक्ति के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों को अजय कुमार की मौत की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद रिश्तेदार पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी की.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात

जलती चिता पर गिरी छत: मृतक व्यक्ति को अंतिम संस्कार के लिए गांव के ही शमशान घाट स्थित भूमि पर लेकर गए. जैसे ही चिता में आग देकर परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार कर निकलने लगे तो, चिता स्थल की छत अचानक भरभरा कर चिता के ऊपर गिर गई. लोगों द्वारा जलती चिता के ऊपर गिरे मलबे को हटाया गया और लाश को बाहर निकालकर दोबारा चिता में आग दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Ad