संतान नहीं होने पर जीजा ने लिया बच्‍चा गोद, आहत साली ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

शादी के छह साल बाद भी बहन के कोई बच्चा न होने पर छोटी बहन दो साल से उसके पास ही रह रही थी। वहीं पढ़ाई कर रही थी। जीजा ने दो दिन पहले एक बच्ची गोद ले ली। इससे आहत साली ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र का विवाह सहावर कस्बा के मुहल्ला मोरी निवासी सावित्री की पुत्री के साथ छह वर्ष पूर्व हुआ था। उसके कोई संतान नहीं हुई। पिछले दो वर्षों से जीतू की साली लक्ष्मी उसके यहां रह रही थी। जीजा ही उसे पढ़ा रहा था। दो दिन पूर्व जीतू ने एक बच्ची को गोद ले लिया। इससे साली आहत हो गई और उसने घर में बंद होकर फंदा गले में डाल कर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

 

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लक्ष्मी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें जीतू पर लक्ष्मी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद गिरी का कहना है कि घटना की घटना की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें