सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखंड में भाजपा ने बनाए 20 लाख से अधिक कार्यकर्ता, देश के टॉप 6 राज्यों में शामिल

खबर शेयर करें -

देहरादून: सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश के 9 जिलों ने अपने सदस्यता लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इनमें अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और कोटद्वार शामिल हैं। इनमें विधायक मदन कौशिक ने सबसे अधिक नए सदस्यों को जोड़ा है।

भाजपा उत्तराखंड ने नए सदस्य बनाने में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें कुल 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार उत्तराखंड उन छह राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा किया। यह अभियान 2 सितंबर से शुरू हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सदस्यता जुटाई। पत्रकार वार्ता में भट्ट ने बताया कि पार्टी के लोकसभा चुनावों में मिले मतों में से 74 फीसदी मतदाता अब तक पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। नए सदस्यों में 75 फीसदी पुरुष और 24.85 फीसदी महिलाएं हैं, जबकि सामान्य वर्ग के लोग 63.8 फीसदी हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के 9 जिलों ने सफलतापूर्वक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा किया है, जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और कोटद्वार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में युवतियों के विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग: दहशत फैलाकर गाड़ी छोड़ भागे आरोपी, फॉरेंसिक टीम को मिली बुलेट

10 विधानसभाओं में लोकसभा मतों से अधिक सदस्य बनाए

इसके अलावा 10 विधानसभाओं में लोकसभा चुनाव में मिले मतों से अधिक सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल हैं। 23 विधानसभा क्षेत्रों ने शत प्रतिशत सदस्यता लक्ष्य हासिल किया, जबकि 44 विधानसभाओं ने 50 से 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया है। आयु वर्ग के आधार पर 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्यम वर्ग और 3 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा के विचारों में विश्वास जताया है। जाति के आधार पर भाजपा के सदस्यों में 3% मुस्लिम, 1.02% सिख और 0.1% ईसाई शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और बताया कि पार्टी सक्रिय सदस्यता बढ़ाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पैनी नजरों से नहीं बच पाया गदरपुर तहसील में फर्जीवाड़ा! दो युवकों से छह घंटे की पूछताछ के बाद खुलती गईं फर्जीवाड़े की परतें, काशीपुर-गदरपुर-रुद्रपुर तक जुड़े तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी सगी मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार