सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

खबर शेयर करें -

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर एक महिला ने साप अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्मदाह की कोशिश की. अखिलेश की गाड़ी सामने आने पर महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया था. लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया. जानकारी के अनुसार, महिला उन्नाव से आई थी. महिला का आरोप है कि उन्नाव के सपा नेता राजोल सिंह ने उनकी बेटी को दो महीने से किडनैप कर रखा है और कोई कुछ कर नहीं रहा है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब सपा पार्टी ऑफिस से अपने घर के लिए रवाना हो रहे थे, तो उनकी गाड़ी के आगे उन्नाव की महिला ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को पेट्रोल डालते हुए अखिलेश यादव ने भी देखा, लेकिन उनकी गाड़ी फर्राटा मारते हुए चली गई. वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को रोक लिया और उसको बचा लिया.

महिला का आरोप है कि दो महीने से उनकी बेटी को उन्नाव जिले के दबंग नेता राजोल सिंह ने अपने घर पर बंधक बना रखा है. इस बात की शिकायत उन्होंने थाने से लेकर पुलिस कप्तान तक की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. राजोल का संबंध समाजवादी पार्टी से है. ये पता चलने पर वह उन्नाव से सोमवार को लखनऊ में सपा कार्यालय पहुंची थीं. वह अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश कर रही थीं. उनको किसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मिलने नहीं दिया. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को कार्यालय से निकलते देख आत्महत्या करने को कोशिश की.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad