ससुराल वालों को बेहोश कर महिला ने किया ऐसा काम जानकर दंग रह जाएंगे आप

खबर शेयर करें -

पति नौकरी पर गया तो विवाहिता ने खाने में ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिला दिया। रात में वह डेढ़ लाख रुपये की नकदी, जेवरात व कपड़े लेकर लापता हो गई। महिला अपने साथ दो बच्‍चों को भी ले गई। सुबह होश आने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। विवाहिता के ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ससुरालियों ने महिला के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

यह मामला अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला युवक एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ माता-पिता से अलग पड़ोस के मकान में रहता है। रात की ड्यूटी होने पर उसकी पत्नी सास-ससुर के घर चली जाती थी। बताते हैं कि शनिवार रात को पति ड्यूटी पर गया तो पत्नी सास-ससुर के घर चली गई। आरोप है कि उसने ही खाना पकाया था। जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिला था। खाना खाकर ससुराल के लोग बेहोश हो गए। किसी समय वह घर में रखे डेढ़ लाख रुपये, जेवरात व कीमती कपड़े लेकर लापता हो गई। अपने साथ दो बच्चों को ले गई है। रविवार सुबह स्वजन को होश आया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। विवाहिता के मायके वालों के सूचना दे दी है। वहीं विवाहिता के ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़