सालियों पर थी दूल्हे की नजर, प्रेमी दुल्हन की मांग भर भगा ले गया
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी से जुड़े कई वीडियोज वायरल होते रहे हैं। इनमें से कुछ तो इतने फनी होते हैं कि हम उसे देख घंटों हंसते रहते हैं। आज भी हम आपको एक ऐसा ही मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसमें एक प्रेमी दूल्हे के सामने ही उसकी दुल्हन की मांग भरता है और उसे भगाकर अपने साथ ले जाता है।

स्टेज से दुल्हन भगा ले गया प्रेमी
आप ने अक्सर देखा होगा कि दूल्हा पसंद न आने पर दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग जाती है। आमतौर वह ऐसा शादी से पहले ही करती है। लेकिन आज हम आपको उस दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो शादी के स्टेज पर ही अपने प्रेमी संग फरार हो गई। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की अधेड़ उम्र के दूल्हे से शादी हो रही है। जयमाला का कार्यक्रम निपट चुका है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। रिश्तेदार उनसे मिलने आ रहे हैं। इस दौरान दूल्हा अपनी सालियों से बातचीत करने में बीजी रहता है। दूसरी तरफ दुल्हन का प्रेमी स्टेज पर आ जाता है। वह दुल्हन की मांग में सिंदूर भी भरता है। इसके बाद दुल्हन अपने प्रेमी संग भाग जाती है।
दूल्हा सालियों से बातचीत करता रह गया
सालियों से गपशप करने में व्यस्त दूल्हा जब बगल में देखता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। दुल्हन उसके पास नहीं होती है। यह पूरा किस्सा देखने में बड़ा ही मजेदार लगता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के अकाउंट ने साझा किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


