सालों बाद इंस्पेक्टर के पास रहने आई पत्नी, फिर कनपट्टी पर तमंचा रख कर खुद पे चलाई गोली
पति और पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होना आम बात है। लेकिन कई बार ये झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि लोग जोश में आकर होश खो बैठते हैं और कोई बड़ा कदम उठा लेते हैं। अब उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले का यह हैरान करने वाला मामला ही ले लीजिए। यहां एक इंस्पेक्टर की पत्नी ने घरेलू लड़ाई में कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आवाज सुनते ही थाना परिसर के कई पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर विवेक के घर की ओर दौड़े। वे घर में घुसे तो देखा कि आरती खून से लथपथ जमीन में सटपटा रही है। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर थाना परिसर में आत्महत्या की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। कासगंज के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया, पटियाली सर्किल के क्षेत्राधिकारी आर के तिवारी और सर्किल के सभी थानों के इंस्पेक्टर घटना स्थल पर तुरंत पहुंचे।
परिजन बोले- आत्महत्या नहीं हत्या है
जल्द ही फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक यूनिट भी मौके पर आई। इन सभी ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आत्महत्या में इस्तेमाल हुआ 315 बोर का अवैध तमंचा भी जब्त कर लिया। कुछ देर बाद आरती के मायके वाले भी मौके पर आ गए।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या थी या हत्या इसका सच सामने आने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

