सितारगंज : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले में सोमवार 6 जनवरी को बड़ा हादसा हो गया. सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. मां-बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार मां-बेटे ट्रक की चपेट में आ गए थे.

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सोमवार दोपहर बाद की है. हल्द्वानी के कमलुआ गांजा के रहने वाले 18 साल के अंकित पुत्र गोपाल सिंह बाइक पर अपनी 45 साल की मां जानकी देवी के साथ खटीमा रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में सितारगंज बमनपुरी के पास सामने आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 18 साल के अंकित की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अंकित की मां जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पुलिस ने तत्काल जानकी देवी को सीएचसी सितारगंज भिजवाया, लेकिन उपचार के दौरान जानकी देवी की भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा गया. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
Ad