सीएम धामी ने आज हल्द्वानी पहुंचकर 173 करोड़ की 18 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी पहुंचकर 173 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. साथ ही जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों को अनुमन्य मुआवजा राशि वितरित की. इसके अलावा सिटी फॉरेस्ट का शुभारंभ और कैंसर हॉस्पिटल समेत शहर के मिनी स्टेडियम का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

जमरानी बांध से हल्द्वानी में पेयजल की सुविधा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से जमरानी बांध बहुप्रतीक्षित योजना को हरी झंडी मिल चुकी है और 2029 तक जमरानी बांध परियोजना बनकर तैयार हो जाएगी, लेकिन 2050 तक हल्द्वानी और तराई भाबर के लोगों को पानी की सुविधा मिलने लगेगी. प्रदेश के चहुमुखी विकास और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना 1972 से अटकी हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अब योजना धरातल पर उतरने जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'जात्रा द कसार फेस्टिवल' में लोक संस्कृति और साहसिक खेलों का अनूठा संगम; पैराग्लाइडिंग के रोमांच ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध

जमरानी बांध परियोजना से राज्य को मिलेगी बिजली: जमरानी बांध परियोजना के बनने से तराई भाबर के लोगों को पेयजल और सिंचाई की कोई परेशानी नहीं होगी. यही नहीं इस परियोजना के बन जाने से बिजली का भी उत्पादन होगा, जिससे राज्य को भरपूर बिजली भी प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि जमरानी बांध क्षेत्र में आ रहे परिवार को मुआवजा राशि देकर उन्हें उधम सिंह नगर के पराग फार्म में पुनर्वास कराया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, पौड़ी-पिथौरागढ़ समेत 3 जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: चायखान-बेगानिया मार्ग पर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार; एक ही गांव के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पिता की मौत-बेटा गंभीर घायल