सुबह की सैर पर निकले मोटाहल्दू लालकुआं निवासी पूर्व सैनिक की कैंटर के चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रोजाना की तरह सुबह की सैर पर निकला सेना का सेवानिवृत्त सिपाही कैंटर की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार कैंटर का साइड मिरर सिपाही के सिर पर लगा। एसटीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोटाहल्दू लालकुआं निवासी पूर्व सैनिक चंदन सिंह बिष्ट (59 वर्ष) 18 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान

उनके बेटे पुष्कर ने बताया कि पिता चंदन सिंह बिष्ट अपनी साइ़ड से जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक कैंटर ने एक अन्य वाहन को पास देने के चक्कर में कैंटर किनारे की ओर किया। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर का ORVM पिता के सिर में लगा। जोरदार टक्कर से वह बुरी तरह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्नोव्यू में खाई में गिरने से वन कर्मी की दर्दनाक मौत; मौत की वजह को लेकर जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के दावों में उलझा मामला

उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए। आठ दिन बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) लाए, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अगर सिस्टम जागता तो बच जाती जान—पांडे ने बुजुर्ग किसान की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार”