हरक सिंह रावत ने न सिर्फ मेरी सरकार गिराई, बल्कि विकास कार्य को भी रोका : हरीश रावत

खबर शेयर करें -

देहरादून. बीजेपी से निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत 6 साल बाद एक बार फिर से कांग्रेस में वापसी को बेकरार दिख रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से 100 बार माफ़ी मांगने की बात भी कही है. बावजूद इसके कांग्रेस आला कमान में हरक सिंह रावत की एंट्री को लेकर को बात अभी तक नहीं बन पायी है. मिल रही जानकारी के मुताबिक हरक सिंह रावत लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं, लेकिन हरीश रावत की वजह से उनकी जॉइनिंग पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है. हरीश रावत ने हालांकि हरक सिंह रावत को माफ़ करने की बात तो कही, लेकिन साथ ही उन्हें अपराधी भी बता दिया.

हरीश रावत ने कहा कि हरक सिंह रावत को पार्टी में लेना न लेना इसका फैसला पार्टी को लेना है, लेकिन पार्टी सभी फैक्ट्स को देखकर ही कोई फैसला लेती है. हरदा ने हालांकि यह भी कहा कि हरक सिंह रावत ने अपराध किया था. हरक सिंह रावत ने न सिर्फ मेरी सरकार गिराई थी, बल्कि उत्तराखंड में विकास कार्य को भी रोका था. उन्होंने पाप किया था.

हरक सिंह रावत से कोई नाराजगी नहीं
हरीश रावत ने कहा, “मेरी हरक सिंह रावत से कोई नाराजगी नहीं है. मैं लोकतांत्रिक व्यक्ति हूं. मैं कैसे किसी से नाराज हो सकता हूं, लेकिन यह बात सिद्धांत की है. उन्होंने अपराध किया था. लोकतंत्र के साथी ने उत्तराखंड के विकास को भी रोका था. क्या निर्णय करना है, क्या निर्णय नहीं करना है. यह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी को तय करना है.”

कई नाम क्लियर हो चुके
हरीश रावत ने कहा कि कल स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग है और सीईसी की बैठक है. कई नाम क्लियर हो चुके हैं, लेकिन पार्टी रणनीतिक तौर पर ही घोषणा करेगी. कई कैंडिडेट है जिनको इशारा कर दिया गया है कि आप क्षेत्र में काम करें.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad