हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर भाजपा नेता दीपक बाली ने मोदी व धामी को दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।भाजपा नेता दीपक बाली ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार चुनावी जीत और चुनावी हैट्रिक बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीऔर हरियाणा के भाजपा नेताओं को शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़

प्रेस को जारी बयान में श्री बाली ने कहा है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र को दिए जा रहे शानदार नेतृत्व तथा हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की जनहितकारी नीतियों की चुनावी जीत है,और हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार कर सिद्ध कर दिया है कि अब कांग्रेस डूबते जहाज की तरह है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस गर्म जोशी से हरियाणा में चुनाव प्रचार किया उसने कांग्रेस को पीछे धकेल दिया और भाजपा को हाफ सेंचुरी मारकर शानदार हैट्रिक बनाने में काफी मदद मिली जिसके लिए श्री धामी बधाई के पात्र हैं। जम्मू क्षेत्र में भी श्री धामी के चुनाव प्रचार का काफी सकारात्मक प्रभाव रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू