हल्दूचौड़ : न्याय के लिए भटक रहे पूर्व में पत्रकार रहे पेंट कारोबारी ने फिर आत्मदाह की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राष्ट्रपति से लेकर मंडलायुक्त तक गुहार लगाकर थक चुका पेंट कारोबारी बीमारी और आर्थिक तंगी की चपेट में है। 19 लाख की ठगी का शिकार हुआ कारोबारी पिछले एक साल से न्याय के लिए भटक रहा है। निराश होने पर उसने राज्य स्थापना दिवस पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

हल्दूचौड़ निवासी राहुल पांडेय पेंट कारोबारी हैं और उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। बैंक से लोन लेकर घर पर पेंट की दुकान खोली। आरोप है कि बनभूलपुरा निवासी सोनू सैफी ने उनसे पेंट खरीदा। शुरुआत में वह भुगतान कर गया। एक दिन अचानक आया और कहा कि उसे बड़े कॉलेज में पुताई का बड़ा ठेका मिला है। इसके लिए लाखों का माल चाहिए। ठेकेदार पेमेंट सही टाइम पर कर रहा था तो भरोसे में 19 लाख का माल राहुल ने दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आसमान छूती कीमतों से सर्राफा बाजार सुस्त: शादियों के सीजन में भारी गहनों की जगह 'लाइट वेट' आभूषणों की बढ़ी मांग

पांच माह गुजर जाने के बाद भी जब पेमेंट नहीं मिला तो राहुल ने तगादा शुरू किया। इस पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। नवंबर 2023 में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ठेकेदार को पकड़ कर लाई और बोली इसके पास पैसे तो हैं नहीं, इसे जो नया काम मिलेगा किश्तों में भुगतान करेगा। सोनू ने चेक दिया, जो बाउंस हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 52 गिरफ्तार, अवैध शराब और नकदी बरामद

राहुल ने इससे पहले 22 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आकर अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी थी। तब मंडलायुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस भरोसे को भी एक माह से अधिक हो चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में राहुल ने राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) को अपने घर पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। राहुल ने आत्मदाह के लिए सोनू सैफी के साथ जिले व प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शिव पुराण कथा के दौरान कूलर से उतरा करंट, चपेट में आने से युवा पुजारी की दर्दनाक मौत

 

Ad